Site icon OmExpress

पौधे अनमोल उपहार, संरक्षण हमारा दायित्वः- बोहरा

एक घर एक पौधा अभियान में लगेंगें दो हजार पौधे

बाड़मेर , 07 जून । थार नगरी बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन नेतृत्व मे एक घर एक पौधा अभियान चलाया जा रहा है । जिस कड़ी में रविवार को रीको एरिया स्थित राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक वितरण केन्द्र संजय इण्डस्ट्रीज, बाड़मेर मे पर्यावरण कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन एवं प्रबंधक सुशील कुमार ओला की उपस्थिति पौधारोपण किया गया ।

एक घर एक पौधा अभियान के प्रेरक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि धरती पर पौधे प्राणीमात्र के लिए अनमोल उपहार के समान है जिसका संरक्षण व संवर्द्धन करना हमारा नैतिक दायित्व है । अमन ने कहा कि अभियान एक घर एक पौधा के आगामी दिनों में तकरीबन दो हजार पौधे लगाये जायेंगें । अमन के मुताबिक हमारा लक्ष्य बाड़मेर शहर को हरा-भरा बनाना है ।

पौधारोपण पर राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक वितरण केन्द्र, बाड़मेर के प्रबन्धक सुशील कुमार ओला ने कहा कि हमें प्रकृति के प्रति हमारे कर्तव्यों को स्मरण रखना चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए । ताकि पश्चिमी राजस्थान के मरूस्थलीय क्षेत्र में हरियाली का प्रसार हो ।

आगामी दिनों महावीर नगर क्षेत्र सहित शहर के विभिन्न वार्ड़ाें में बड़ी तादाद में पौधारोपण किया जाएगा । इस दौरान गौतमचन्द जैन, जोगेन्द्र वड़ेरा, संजय लूणिया, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version