Site icon OmExpress

पौधे प्रकृति को बनाते है बेहतर व खूबसूरत – बोहरा

– एक घर एक पौधा अभियान के तहत् जूना केराडू मार्ग में हुआ पौधारोपण,

बाड़मेर 01. जून । बाड़मेर शहर को हरा-भरा बनाने को लेकर पिछले कई दिनों से एक घर एक पौधा अभियान चलाकर शहर के विभिन्न वार्डाें में पोधारोपण किया जा रहा है । इस कड़ी में सोमवार को जूना केराडू मार्ग एवम वार्ड संख्या-10 में जैन युवा संगठन, बाड़मेर एवं सृष्टि संस्थान, बाड़मेर की ओर से मणिधारी ग्वार गम, बाड़मेर के आर्थिक सहयोग से भामाशाह रमेश बोहरा मणिधारी एवं जैन युवा संगठन के अध्यक्ष व एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया ।

जैन युवा संगठन, बाड़मेर के अध्यक्ष एवं एक घर एक पौधा अभियान के संयोजक मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि पिछले एक माह से अधिक समय से लगातार शहर के विभिन्न मोहल्लों विशेषकर वार्ड संख्या 8, 9 एवं 10 में एक घर एक पौधा अभियान के तहत् पौधारोपण किया जा रहा है । इस कड़ी में सोमवार को जूना केराडू मार्ग में 05 एवं वार्ड संख्या 10 में 08 पौधे लगाएं गए ।

अमन ने कहा कि पौधे प्रकृति का अनिवार्य अंग है जिसके बगैर प्रकृति की कल्पना अधूरी है । इन पौधों से ही प्रकृति बेहतर व खूबसूरत बनती है । ऐसे में हमें अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति को और अधिक सुन्दर व बेहतर बनाना चाहिए ।

भामाशाह रमेश बोहरा मणिधारी ने कहा कि शहर को हरा-भरा बनाने का यह प्रयास बेहद ही अनूठा व प्रशंसनीय है । हम सब शहरवासियों को एक घर एक पौधा अभियान से जुड़कर अपने-अपने घर के आगे पौधारोपण करना चाहिए ।

एक घर एक पौधा अभियान के तहत् जूना केराडू मार्ग एवं वार्ड संख्या 10 में करंज, एलेस्ट्रोनिया, गुलमोहर, निम्बू आदि के 13 पौधे लगाएं गए । और पौधारोपण के दौरान सम्बन्धित परिवारों ने उपस्थित रहकर पौधों के देखभाल व संरक्षण की जिम्मेदारी ली ।

पौधारा

पण के दौरान जैन युवा संगठन के वार्ड पार्षद दिनेश भंसाली, जोगेन्द्र वड़ेरा, सम्पतराज सिंघवीं, दिनेश बोहरा, गौतमचन्द बोहरा, जगदीश भंसाली, जगदीश सेन, संखलेचा, घेवरचन्द भंसाली, दिनेश गोठी, सम्पतराज बोथरा, नरेश सिंघवीं अरटी, सहित मोहल्लेवासी उपस्थित रहे । सभी ने सोशियल डिस्टेन्स का पालन करते हुए मास्क का उपयोग किया ।

Exit mobile version