Site icon OmExpress

पौधे लगाओ जल बचाओ – कुमार सुदर्शन सिंह

जमुई(मुकेश कुमार)।” पौधे लगाओ जल बचाओ ” अभियान के तहत खैरा प्रखंड के चुआं गांव में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव कुमार सुदर्शन सिंह ने सोमवार को पौधे का वितरण किया।जिसमें अर्जुन,कटहल, अमरूद,जामुन सहित अन्य के पौधे वितरित कर पर्यावरण जल संचयन करने का जागरुकता अभियान भाजपा नेता कुमार सुदर्शन सिंह द्वारा चलाया गया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष 5000 पौधे वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। पर्यावरण की रक्षार्थ प्रत्येक व्यक्ति को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।उक्त अभियान की शुरुआत चुआ में पौधा वितरण कर किया गया।इस कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव,भाजपा नेता मुकेश सिंह,आशो रावत,हरि ठाकुर, सम्भु ठाकुर,मदन ठाकुर, संजय रावत,किशोरी रावत, राजू रावत,सरपंच बासदेव मिश्रा,रविन्द्र मंडल,रविन्द्र रजक,मनीष सिंह,पिटू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Exit mobile version