Site icon OmExpress

“प्रकृति से दोस्ती” आनलाइन गतिविधि का आयोजन किया

बीकानेर।सनराइज अकादमी माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती इन्द्रा बालेचा द्वारा बच्चों को प्रकृति से जोड़े रखने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर सनराइज करुणा क्लब के तत्वावधान में लाकडाउन में “प्रकृति से दोस्ती” आनलाइन गतिविधि का आयोजन किया जिससे विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और वे अनवरत प्रकृति का सम्मान करते हुए उसे आत्मसात कर सके।

बच्चों ने प्रकृति है तो हम हैं, सभी से प्यार ही जीवन का धर्म है ऐसा मानते हुए प्रकृति को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाया प्रकृति प्रेम की कुछ तस्वीरें भी भेजी जिससेे समाज को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे सकें प्रकृति हमारी अमूल्य धरोहर है जिसकी रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है|ऐसी गतिविधियों से बचपन से ही कुदरत से लगाव हो जाता है|केवल आज ही नहीं सदैव पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए क्योंकि प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

Exit mobile version