

कोटा।भारत विकास परिषद प्रताप शाखा महिला प्रमुख गायत्री सैनी के द्वारा बताया गया को शाखा के द्वारा प्रति वर्ष की भांति लहरिया उत्सव मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मिसेज राजस्थान नेहा शर्मा व डॉ तरूणा शर्मा रही अतिथियों का स्वागत कोषाध्यक्ष चारु विजय, वंदना विजय सलोनी शर्मा द्वारा किया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा राजस्थानी संस्कृति के लिए कहा कि हिंदुस्थान की नारी का वास्तविक गहना अगर देखे तो वो भारत को विभिन्न भागों के पहनावे को देख के समझा जा सकता हैं राजस्थानी वेशभूषा उसमे एक हैं और राजस्थान का लहरिया सभी के मन को भाने वाला होता है। कार्यक्रम में शाखा महिलाओं द्वारा तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग लिया गया तीज क्वीन का एकता सैनी को चुना गया। कार्यक्रम का संचालन डा प्रियंका सैनी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अलका विजय , मधु विजय राधा शर्मा द्वारा अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेट कर के धन्यवाद दिया गया।
