Site icon OmExpress

प्रत्याशी चयन से खफा मनीष तिवारी ने कहा-राज्यसभा बना पार्किंग स्थल

कांग्रेस नेता ने कहा-जांच होनी चाहिए कि अब राज्यसभा की जरूरत है या नहीं

नई दिल्ली ।राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर अपनी पार्टी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि उच्च सदन पार्किंग स्थल बन गया है। तिवारी ने तर्क दिया कि राज्यसभा ने कई दशक पहले संविधान से मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन करना बंद कर दिया है। तिवारी ने इस बात पर भी गंभीरता से विचार करने का आह्वान किया कि क्या वर्तमान परिदृश्य में राज्यसभा को समाप्त कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी निजी राय में राज्यसभा ने उन कार्यों को करना बंद कर दिया है जिनके लिए इसका गठन किया गया था। राज्यसभा अब एक पार्किंग स्थल बन गई है। इसकी जांच की जानी चाहिए कि देश को अब राज्यसभा की जरूरत है या नहीं।

राजस्थान से प्रदेश के नेता क्यों नहीं प्रत्याशी : लोढ़ा
बता दें कि कांग्रेस ने रविवार को राज्यसभा चुनाव के लिए 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसमें कई प्रमुख नेताओं के नाम गायब हैं। ऐसे में पार्टी में असंतोष के स्वर उठ रहे हैं। राजस्थान से रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। ये तीनों उम्मीदवार राजस्थान के नहीं हैं। राजस्थान के सिरोही से कांग्रेस विधायक संयम लोढ़ा ने सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी को यह बताना होगा कि राजस्थान से किसी को नामांकित क्यों नहीं किया गया।

Exit mobile version