Site icon OmExpress

प्रदेशाध्यक्ष पूनिया के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मास्क वितरण व हॉकर्स को किया सम्मानित

बीकानेर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सेवा सप्ताह के तहत नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका के कार्यालय में मास्क वितरण व हॉकर्स सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पूर्व चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि इस दौरान भाजपा के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भैरोसिंह शेखावत की जयंती भी मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी ओम सारस्वत व विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह ने बीकानेर के हॉकर्स को शॉल व साफा पहना कर अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि सारस्वत ने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत की अंत्योदय योजना एवं उनकी प्रशासनिक कार्यक्षमता के साथ-साथ पूरे राजस्थान में भाजपा की विचारधारा को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक फैलाया। पूर्व चैयरमेन रांका ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके पदचिह्नों पर चलकर अंत्योदय विचारधारा को साकार बनाने में सहभागिता निभानी चाहिए। इस दौरान स्व. लूणकरण सामसुखा परिवार द्वारा 60 हजार मास्क वितरण का शुभारम्भ भी किया गया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, चन्द्रप्रकाश गहलोत, पार्षद रामदयाल पंचारिया, शिवचन्द पडि़हार, भंवरलाल साहू, पूर्व अध्यक्ष विजय उपाध्याय, रमेश सैनी, मालमसिंह मांगलिया, गणेश जाजड़ा, पूर्व पार्षद राजेन्द्र शर्मा, मधुसूदन शर्मा, मनोज पारख, तेजाराम राव, आदर्श शर्मा, भगवतीप्रसाद गौड़, श्रवण गोदारा, दिनेश उपाध्याय, ओम राजपुरोहित, रमेश भाटी, शंभु गहलोत, टेकचन्द यादव, आनन्द सोनी, प्रणव भोजक, विष्णु तंवर, अरिहन्त नाहटा, प्रेम गहलोत, लक्की पंवार, दिनेश सांखला, राजा पठान, दुर्गाशंकर आचार्य, रामजी कच्छावा, साहिल सोढा, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र व्यास ने किया।
ये हुए सम्मानित- प्रेम प्रकाश गहलोत, रामेश्वरलाल महात्मा, सुशील भादाणी, सत्यनारायण सोनी, सिराजुद्दीन कोहरी, भंवरलाल साहु, सम्पतलाल सारस्वत, शौकत को सम्मानित किया गया ।

Exit mobile version