Site icon OmExpress

प्रदेश तीरंदाजी में फहरा बीकानेर की द्रोणाचार्य का परचम

बीकानेर, 17 फरवरी ।राजस्थान के धौलपूर जिले में चल रही राजकीय स्तरीय जूनियर व सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगीता में बीकानेर की द्रोणाचार्य तीरंदाजी संस्था का प्रदर्शन प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय रहा। संस्था के मुख्य प्रशिक्षण व अध्यक्ष गणेश ने व्यास बताया की संस्था के राधेश्याम ने 30 मीटर, 40 मीटर एवं आॅलओवर तीन स्वर्ण पदक, 20 मीटर मे रजत पदक प्राप्त किया साथ ही आलोक चोपड़ा ने 20 मीटर में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। तो वही आॅलओवर वर्ग में द्रोणाचार्य के राधेश्याम को स्वर्ण, आलोक चोपड़ा को रजत एवं बीकानेर के ही देवेन्द्र को कांस्य पदक मिले। फोन के जरिये सूचना मिलने पर यशवर्धन पुरोहित, रवि सुथार और कमल गोयल ने भी बधाई देते हूए खिलाड़ीयों का हौसला अफजाई किया। तो वही लड़कों के साथ लड़कियों का प्रदर्शन भी कही कमजोर नही दिखा, द्रोणाचार्य की उत्कर्ष खिलाड़ी सिमरन तंवर ने आॅलआवर मे रजत एवं गार्गी विश्नोई ने आॅलआवर में कांस्य पदक प्राप्त कर बीकानेर का नाम रोशन किया। इस अवसर पर रामनिवास चैधरी ने भी सब को बधाई देते हूए, राष्ट्रीय स्तर पर चयन के लिए अग्रिम बधाई दी। संस्था के सचिव राहुल व्यास ने बताया कि धौलपूर में चल रही इण्डियन राउंड की प्रतियोगिता के बाद रिकर्व और कम्पाउंड की प्रतियोगिता बीकानेर में आयोजित होगी, जिसमें संस्था द्वारा विजेता खिलाड़ीयों का सम्मान करेगी।

Exit mobile version