Site icon OmExpress

प्रदेश में चार मेडिकल कॉलेजों हेतु सृजित होंगे 352 नवीन पद

जयपुर, (ओम एक्सप्रेस)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजमैस सोसायटी के अधीन संचालित धौलपुर, श्रीगंगानगर, सिरोही एवं चित्तौडगढ़ जिलों में नवीन मेडिकल कॉलेजों के लिए आचार्य से सीनियर रेजीडेंट स्तर तक के 352 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दी है। प्रस्ताव के अनुसार प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में आचार्य के 6, सह आचार्य के 20, सहायक आचार्य के 24 एवं सीनियर रेजीडेंट के 38 पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 88 नवीन पद सृजित होंगे।

Exit mobile version