Site icon OmExpress

प्रदेश में समय से पहले दस्तक़ देगा मानसून …

जयपुर। सामान्य से तेज गति से चल रही हवाओं पर सवार दक्षिण पश्चिम मानसून राज्य में इस बार 4—5 दिन पहले दस्तक देगा। विशेषज्ञों का आकलन है कि 25 जून तक आने वाला मानसून 20 जून से राजस्थान में बरसना शुरू कर देगा। 24 जून को राजधानी जयपुर को भिगोने के साथ 26 जून तक पूरे राज्य पर छा जाएगा। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र में लगातार वृद्धि के कारण ऐसा होगा। 2019 में 2 जुलाई और 2018 में 28 जून को आया मानसून राज्य में कई साल से 8 से 10 दिन देर से आता रहा है। लेकिन इस बार इसके समय से पहले आने की संभावना प्रबल है। इस बार राजस्थान में मानसूनी बारिश औसत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 107 फ़ीसदी तक बारिश हो सकती है। मार्च से 31 मई तक प्रदेश में 130 फ़ीसदी बारिश हुई है।
कई राज्यों में भारी बारिश संभव
देश में द

क्षिण पश्चिम मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है। मानसून दक्षिण भारत और गोवा को पार करते हुए महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उड़ीसा के अधिकांश हिस्सों में पहुंच चुका है। चौबीस घंटों के दौरान कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, उप हिमालय, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम असम, मेघालय और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है।

Exit mobile version