Site icon OmExpress

प्रदेश में 10 संक्रमित मरीजो की मौत , 13,626 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है

जयपुर . प्रदेशभर में संक्रमित मरीजों के साथ कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 10 संक्रमित मरीजों की मौत हुई जबकि 84 नए संक्रमित मरीज मिले। नए संक्रमित मरीजों में सबसे अधिक भरतपुर में 31 ,जयपुर में 28,सिरोही7,झुंझुनूं 6, झालावाड़ 5,चूरू 3 और डूंगरपुर,राजसमंद में 2-2 संक्रमित मरीज मिले । संक्रमित मरीजों के अलावा भरतपुर जिले में 6, बाड़मेर 1,बीकानेर 2, और चितौड़गढ़ जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हुई । राज्य में अब-तक 13,626 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है वहीं 323 मरीजों की मौत हो चुकी है ।

Exit mobile version