Site icon OmExpress

प्रदेश में 27 नवंबर को शीतलहर की चेतावनी, जारी किया येलो अलर्ट

जयपुर । राजस्थान में एक बार फिर पश्चिमीविक्षोभ का प्रभाव देखने को मिला। विक्षोभ का प्रभाव उार-पश्चिमी क्षेत्रों में रहा, जहां जोधपुर, बीकानेर संभाग के कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जयपुर, अजमेर संभाग के कई जिलोंमें बुधवार सुबह बादल छाए रहे। विक्षोभ का ही प्रभाव रहा कि आज प्रदेश के लगभग सभी शहरों का न्यूनतम तापमान दो डिजिट में आ गया।

जयपुर की बात करें तो यहां मंगलवार रात हवा चलने लगी और आसमान में हल्के बादल भी रहे। सुबह भी जयपुर में सूरज बादलों में छिपा रहा, हालांकि थोड़ी देर बाद मौसम साफ हुआ हुआ और धूप खिली। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के मुताबिक,उदयपुर और माउंट आबू को छोड़कर सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से ऊपर चला गया। जिसके कारण सर्दी का प्रभाव भी सुबह थोड़ा कम रहा। इधर, सीकर, बीकानेर, चूरू,जैसलमेर इनके आस-पास के क्षेत्रों में देर रात हल्की बूंदाबांदीहुई।

– 27 नवंबर को शीतलहर की चेतावनी,जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का ये प्रभाव केवल 25 नवंबर तक ही बना रहेगा। वहीं, 27 व 28 नवंबर से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र को शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ेगा। विभाग ने इन दोनों ही दिनों में उारी भारत से आनेवाली सर्द हवाओं के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

Exit mobile version