Site icon OmExpress

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अपशब्द बोलने पर एफ आई आर दर्ज

खाजुवाला- 23 जून । को भारतीय जनता पार्टी मंडल खाजूवाला द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचन्द सारस्वत के निर्देश पर राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्धू ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस थाना खाजूवाला ने राहुल गांधी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने का परिवाद दिया
भाजपा मीडिया प्रभारी देवीलाल मेघवाल ने कहा मण्डल अध्यक्ष जगविन्द्र सिह सिध्दु ने परिवाद देते हुए कहा कि वर्तमान में भारत और चीन के मध्य एलएसी पर तनाव का वातावरण बना हुआ है कुछ दिनों पूर्व हमारे देश के वीर सैनिक चीनी सेना के साथ युद्ध करते हुए शहीद हुए हैं हमें भारत की सेना पर गर्व है।
ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा एक ऐसा बयान किया गया जिसमें भारतीय अखंडता एकता संप्रभुता पर आघात है वह साथ ही एक घृणा फैलाने वाला बयान है ।

भाई मोदी के बारे में लिखा कि “नरेन्द्र मोदी वास्तव में सरेन्डर मोदी है”
प्रधानमंत्री के बारे में इस प्रकार अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर आमजन में वह पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है इसी को लेकर आज पुलिस थाना खाजूवाला में परिवार दिया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जगविन्द्र सिंह सिद्दू मक्खन सिंह राठौड़ देवीलाल मेघवाल दिलीप जालंधर मुमताज खान दइया राजकुमार यादव राकेश कस्वा सोहनलाल मांधनिया नरेंद्र सिंह राठौड़ पंकज जाजड़ा प्रह्लाद तिवाड़ी बबलू खुराना आदि कार्यकर्ता रहे।

Exit mobile version