

उदयपुर,पीपा क्षत्रिय दर्जी युवा सोच ग्रुप एवं जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी के लिए सामुदायिक भवन, सरदारपुरा में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
स्वागत उद्बोधन देते हुए ग्रुप के अध्यक्ष राजेन्द्र परिहार ने ग्रुप कार्यकलाप की जानकारी दी। इस मौके पर कार्यशाला को जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक शैलेन्द्र शर्मा ने संबोधित करते हुए पीएम विश्वकर्मा योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य हुनरमंद पुरूष व महिलाओं को कम ब्याज दर पर आसान ऋण सुविधा उपलब्ध करवाना, प्रशिक्षण देना तथा पंजीकृत लोगों को टूल किट खरीदने के लिए राशि उपलब्ध करवाना है। शर्मा ने बताया कि इस योजना से पीपा क्षत्रिय समाज के परंपरागत व्यवसाय को पुनर्जीवित करने के लिए एक नई दिशा मिलेगी। शर्मा ने यह भी कहा कि आज के युग में हरेक पुरूष व महिला को स्वावलंबी बनना चाहिए और राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं का फायदा लेकर अपने व्यवसाय में बढ़ोतरी करनी चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी करीब 18 महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला उद्योग अधिकारी चोखा राम ने भी पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ बताते हुए लोगों को इस योजना के फायदे के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, सुंदरसिंह भण्डारी मण्डल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद् कुसुम पंवार व जिला उद्योग केन्द्र के कार्मिक के अलावा अशोक परिहार, सचिन गहलोत, योगेश राठौड़, महेश भाटी, धीरज सोलंकी, सुनिल गहलोत, करणसिंह गोयल आदि उपस्थित थे। कार्यशाला में उपस्थित समाजजन ने संवाद भी किया। कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र चैहान ने किया।
