Site icon OmExpress

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान: 88 अस्पतालों में 1,860 गर्भवतियों की हुई प्रसव पूर्व जांचें

OmExpress Magazines

बीकानेर। भावी माताओं और आने वाले मेहमानों की स्वास्थ्य सुनिश्चितता के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा सोशल डिस्टेसिंग के साथ पीएमएसएमए विशेष एएनसी शिविर आयोजित किए गए। गर्भवतियों को खून की जांच, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, पेशाब की जांच, सोनोग्राफी, वजन की जांच, ऊंचाई, पेट की जांच इत्यादि जांचों सहित आवश्यक औषधियांे की निशुल्क सेवाएं उपलब्ध करायी गई। मातृ व शिशु मृत्युदर में कमी लाने विशेषकर एनीमिया की जांच कर एनेमिक महिलाओं को आवश्यकतानुसार आयरन की गोलियां, आयरन सुक्रोज इंजेक्शन डोज व ब्लड ट्रांसफ्यूजन किया गया। मास्क, फेस शील्ड, कैप, हैण्ड ग्लव्ज आदि पहनने के बावजूद बार-बार हैण्ड सेनेटाईज भी करते रहे और समस्त गर्भवतियों के हाथ भी सेनेटाईज करवाए गए। आशा और एएनएम द्वारा घर-घर सूचना देकर गर्भवतियों को डॉक्टरी जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।


सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि समस्त सीएचसी, पीएचसी, यूपीएचसी, शहरी डिस्पेंसरी और जिला अस्पताल सहित जिले भर के 88 अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा कुल 1,860 गर्भवतियों की गुणवत्तापूर्ण एएनसी जांचें की गई। जिला अस्पताल में डॉ. बी.एल. हटीला के नेतृत्व में 65 गर्भवतियों की एएनसी की गई 21 की एचआईवी जांच हुई। शहरी यूपीएचसी में 404, खण्ड बीकानेर में 285, श्रीडूंगरगढ़ में 256, नोखा में 341, कोलायत में 263, लूणकरणसर में 169 व खाजूवाला में 77 गर्भवतियों की जांचे हुई।

Exit mobile version