बीकानेरर, 21 दिसम्बर। पंचायत आम चुनाव के लिए प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य के आरक्षण की लाटरी 21 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में निकाली जायेगी।
जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम एवं विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पंचायत समिति बीकानेर, नोखा, कोलायत, खाजूवाला, बज्जू (बज्जू खालसा), पूगल, लूणकरनसर व डूंगरगढ़ प्रधान, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आरक्षण लाॅटरी निकाली जायेगी। इसके अलावाा बीकानेर पंचायत समिति के सरपंच व वार्ड पंचों हेतु आरक्षण लाटरी शनिवार को अपरान्ह 3 बजे तहसील कार्यालय सभागार में निकाली जायेगी।
प्रधान व जिला परिषद सदस्य की आरक्षण लाटरी आज

