Site icon OmExpress

प्रमुख प्रशासिका दादी हृदय मोहिनी को श्रद्धांजलि अर्पित की

बीकानेर,। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की प्रमुख प्रशासिका दादी हृदय मोहिनी को सोमवार को विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय सेवा केन्द्र में पुष्पांजलि-श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दादी के बीकानेर नगर व संभाग की यात्रा के चित्र भी प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रभारी बी.के.कमल ने कहा कि दादीजी का जीवन एक आलौकिक व्यक्तित्व को दर्शाता था। उनके जीवन में आध्यात्मिक दिव्य आभा महसूस होती रहती थी। उनसे व्यक्तित्व व कृतित्व से सदा नम्रता, निमित भाव व निर्मलता की प्रेरणा सबको मिलती रही। बीकानेर नगर व संभाग में दो बार दादी हृदय मोहिनी ने आकर लोगों में आध्यात्मिक चेतना व ईश्वरीय ज्ञान की प्रतिष्ठा की।

उन्होंने बताया कि डागा मैदान में आर्य समाज के सर्वधर्म सम्मेलन व वर्ष 1989 में रतन बिहारी पार्क में सर्व के सहयोग से सुखमय संसार विषयक आध्यात्मिक मेले में भागीदारी निभाई। नवरात्रा के दौरान आयोजित मेले में नौ देवियों की चैतन्य झांकी सजाई गई तथा योग शिविर लगाया गया। उन्होंने संभाग के श्रीगंगानगर, सूरतगढ़ व चूरू आदि स्थानों के सेवा केन्द्रों का अवलोकन किया तथा सेवा केन्द्र में आने वाले श्रद्धालुओं से राजयोग, ईश्वरीय ज्ञान ग्रहण करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सेवा केन्द्र की क्षेत्रीय प्रभारी बी.के.कमल, बी.के.रजनी, बी.के.हंसमुख, रानीसर बास सेवा केन्द्र की बी.के.मीना के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Exit mobile version