Site icon OmExpress

प्रमोशन और भर्ती संबंधी मुद्दों पर शिक्षा मंत्री को सौंपा मांग पत्र

हर्षित सैनी
रोहतक । हरियाणा स्कूल एजुकेशन ऑफिसर्स एसोसिएशन (एचएसएओए) का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर से यमुनानगर स्थित निवास पर मिला।
राज्य प्रधान बिजेंद्र हुड्डा की अगुवाई में अधिकारियों ने प्रमोशन, खाली पड़े पद भरने, स्कूल की ग्रांट व अन्य मुद्दों पर शिक्षा मंत्री को मांगपत्र सौंपा। राज्य प्रधान ने बताया कि बीईओ के 100 से ज्यादा पद खाल पड़े हैं। इसके अलावा बीईईओ, क्लास-1 और ज्वाइंट पद खाली पड़े हैं। शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधमंडल को हर जरूरी सहयोग का विश्वास दिलाया।
इस मौके पर रिटायर्ड डीइओ आनंद चौधरी, राज्य उपप्रधान डा. सुनील कंबोज, संरक्षक भूपेंद्र दलाल, महासचिव जोगेंद्र बेनिवाल, जितेंद्र शर्मा महेंद्र चौहान, सुनिता नैन, मुकेश शर्मा, महेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version