Site icon OmExpress

प्रयागराज में अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या

लखनऊ।प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास फायरिंग में अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी।
अतीक अहमद को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई है। इस हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई है।

माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हत्या कर दी गई है। जब पुलिस अतीक को लेकर कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी, तभी तीन लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया।

हमले में अतीक और अशरफ की मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों हमलावरों ने सरेंडर कर दिया है। हालांकि यूपी पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी कह नहीं रही है।

गुरुवार को झांसी में हुआ था अतीक के बेटे का एनकाउंटर, शनिवार सुबह दफनाया गया माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का गुरुवार दोपहर साढ़े 12 से एक बजे के बीच झांसी में एनकाउंटर हुआ था। यूपी STF ने बताया कि उमेश पाल हत्याकांड के शूटर्स की लोकेशन मिलने के बाद STF की एक टीम बुधवार को झांसी पहुंची थी। STF को शुरुआती जानकारी गुड्डू मुस्लिम के छिपे होने की मिली थी। बाद में सोर्स ने असद और शूटर गुलाम के भी झांसी में चिरगांव के पास होने की जानकारी दी। हालांकि गुड्डू मुस्लिम तो STF के हाथ नहीं लगा, लेकिन असद और गुलाम STF के हत्थे चढ़ गए।

Exit mobile version