Site icon OmExpress

प्रिंस क्लब द्वारा बीकानेर की 5 विभूतियों का सम्मान किया

बीकानेर।कोरोना काल में बीकानेर की जनता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले पांच विभूतियो का प्रिंस क्लब धरणीधर रंगमंच में नागरिक अभिनदन किया गया ।

बीकानेर की 5 विभूतियों में मधु आचार्य आशावादी, राजेश कुमार चुरा, राजकुमार व्यास, जेठानंद व्यास, महावीर रांका, प्रिंस क्लब के अध्यक्ष व पुर्व उपमहापौर अशोक आचार्य ने बताया कि हमारा क्लब इन पांच विभूतियों के सम्मानित करके खुद अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा है ।

संस्था से जुड़े दुर्गाशंकर आचार्य ने बताया कि यह पांच विभूतियों ने इस विपदा के समय बीकानेर की जनता का तन मन धन से सहयोग किया है इन पांच विभूतियां के द्वारा किए गए सेवा कार्य मे ये सम्मान नगण्य है परन्तु इनका यह समर्पण भुलाया नही जा सकता ।

कार्यक्रम का सफल संचालन विफा प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने किया,कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन आचार्य ने की ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई,समाजसेवी देवकिशन चांडक , सागर मठ के मंहत रामेश्वरा नंद जी महाराज थे – कार्यक्रम की बागडोर पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य ने संभाली ।

Exit mobile version