Site icon OmExpress

प्रोपर्टी डीलर को धमकाने पिस्तौल लेकर उसके घर पहुंच गये दो बदमाश

बीकानेर क्राइम फ़ाइल -मुकेश पूनिया-

बीकानेर। लूणकरणसर इलाके में सौर उर्जा प्लांट के लिये काश्तकारों की जमीनें कंपनी को किराये पर दिलानें वाले प्रोपर्टी डीलर हर्षजिन्दर सिंह ने अपनी जान का खतरा बताते हुए दो बदमाशों के खिलाफ बीछवाल पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। पीडि़त ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उर्जा प्लांट के लिये जमीनों के समतलीकरण का ठेका कंपनी ने किसी नीजि फर्म दे दिया,इससे नाराज होकर जगदेवाला निवासी रामनिवास गोदारा और उसका साथ विराट यादव पिस्तौल लेकर मेरे लालगढ करणीनगर स्थित मकान में पहुंच गये और जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जमीनों के समतलीकरण का ठेका हमें दिलाओं नहीं तो उसकी एवज में हम रूपये दो,पीडि़त ने बताया कि दोनों बदमाशों ने मोबाईल फोन भी धमकाया। पीडि़त ने आंशका जताई है कि दोनों बदमाश पर मेरे साथ अपराधिक वारदात कर सकते है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रामनिवासी गोदारा और विराट यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर द है।

*बीकानेर पुलिस ने पकड़ी नकली नोटों की खेप*
बीकानेर। अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत बीकानेर पुलिस ने गुरूवार की देर रात बड़ी कार्यवाही करते हुए जाली नोटों की खेप के साथ एक जनें को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार कोटगेट पुलिस की ओर से की गई इस कार्यवाही में घड़सीसर में रहने वाले व्यवसायी विकास चौरडिय़ा को गिरफ्तार किया है। सीइआई धरम पूनिया ने पुलिस को इत्तला मिली थी कि मूल रूप से लूणकरणसर में रहने वाला बाईक पर सवार व्यवसायी विकास चौरडिय़ा नकली नोटों की खेप लेकर घड़सीसर स्थित अपने घर जा रहा है। पुलिस ने पीछा करके रानी बाजार की पांच नंबर रोड़ पर उसे रोककर तलाशी ली तो दो-दो हजार के नकली नोटों की गड्डी बरामद हो गई। पुलिस ने आरोपी से 64 हजार रूपये के जाली नोट बरामद कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर रिमांड पर लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि पकड़े गये आरोपी के तार नकली नोटों के किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

मंदिर के पुजारी पर हमलेबाजी के केस में पुलिस ने लगा दी एफआर
बीकानेर। शहर के सुथारों की गुवाड़ में बाबा रामदेवजी के प्राचीन मंदिर के पुजारी भगवान सिंह राजूपत के साथ बीते अगस्त माह हुई हमलेबाजी के मामले में कोतवाली पुलिस से एफआर लगा दी,इस मामले की जांच में पुलिस ने माना कि मौके पर मामूली गाली गलौच हुई थी,जबकि पीडि़त रामदेव सिंह ने आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने घर से बाहर निकाल कर मेरे साथ मारपीट की,गला पकड़ लिया और घसीट कर दूर ले जाने लगे। इस दौरान मेरी पत्नि ने बीच बचाव कर मुझे छुड़ाया। इस केस में एफआर लगाये जाने से आहत होकर पीडि़त भगवान सिंह ने कोतवाली के तत्कालीन एसएसएचओ राजकुमार,केस के आईओं शौकत अली,सुथारों की बड़ी गुवाड़ निवासी जग्गू आचार्य,मनमोहन आचार्य,आसूसिंह,गिरधर पुरोहित के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के समक्ष परिवाद पेश कर मुकदमा दर्ज कराया है। भगवान सिंह ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मुलजिमों के दबाव में मेरे द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमंे के बयानों की प्रति बदल दी व बयानों को इन्द्राज केस डायरी में नहीं किया।

कीटनाशक के कहर से युवा काश्तकार की मौत
बीकानेर। लाड़ेरा गांव के एक खेत में खड़ी फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय अचेत हुए युवा काश्तकार को गंभीर हालात में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। जामसर पुलिस के अनुसार लाडेरा निवासी जैसाराम पुत्र मेघाराम जाट ने बताया कि लाडेरा गांव में स्थित उसकी ट्यूवबैल पर गेहंू की फसल खड़ी है। 11 फरवरी को उसका पुत्र दुर्गाराम फसल में स्प्रे छिड़कने का काम कर रहा था,अचानक उसे बेहोशी छा गई और तबियत ज्यादा खराब होने पर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया।दौराने इलाज उसकी मौत हो गई है।
पांच किलो डोडा पोस्त समेत दो युवको को दबोचा
बीकानेर। मादक पदार्थो के खिलाफ कार्यवाही की मुहिम के तहत पंाचू पुलिस ने बीती रात बौलेरों कैम्पर गाड़ी जब्त कर उसमें पांच किलो डोडा पोस्त ले जा रहे दो युवकों को धरदबोचा। एसएचओं पांचू जसवीर सिंह ने बताया कि जरिये मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए बौलेरों रूकवा कर उसकी तलाशी ली गई तो पांच किलो डोडा पोस्त बरामद हो गया। पुलिस ने गाड़ी में सवार सुभाष बिश्नोई व राजाराम बिश्नोई को हिरासत में लेकर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही दर्ज की है।
मारपीट में घायल युवक को भर्ती कराया
बीकानेर। मुरलीधर व्यास नगर में गुरूवार की रात जमीन जायदाद के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों में हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को पीबीएम होस्पीटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार अशोक पुत्र लाधूराम सुथार को उसके ही परिवार के लोगों ने घायल कर दिया। झगड़ेबाजी की सूचना मिलने के बाद रात को नया शहर थाना पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार झगड़ेबाजी में घायल अशोक कुमार के बयान दर्ज नहीं हो पाये है,ना ही पीडि़त पक्ष की ओर से थाने में कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है।

Exit mobile version