Site icon OmExpress

प्रो. संजीव शर्मा भारत की प्रथम डीम्ड यूनिवर्सिटी – एनआईए, जयपुर के वाईस चांसलर बने

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान(एन आई ए) के प्रवक्ता डॉ. सी. आर. यादव ने बताया कि भारत के आयुष मंत्रालय के आदेशानुसार प्रो. संजीव शर्मा को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान डीम्ड यूनिवर्सिटी का प्रथम वाईस चांसलर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है। ज्ञात रहे कि प्रो. संजीव शर्मा के अथक और सार्थक प्रयासों से राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान को हाल ही में भारत की प्रथम डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ है। प्रो. संजीव शर्मा को एनआईए का प्रथम वाईस चांसलर बनाने से एनआईए में महोत्सव का माहौल बना और प्रो संजीव शर्मा को आयुर्वेदज्ञों और आयुर्वेद छात्र छात्राओं ने बधाईयाँ दी।

Exit mobile version