Site icon OmExpress

फड़ बाजार को कराया अतिक्रमण मुक्त,दुकानों के आगे नाजायज फुटपाथ तोड़े

बीकानेर। शहर के भीड़भाड़ वाले फड़ बाजार की यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिये नगर निगम दस्ते ने मंगलवार दोपहर बुलडोजरों से अतिक्रमणों का सफाया कर दिया। बुलडोजरों का काफिला लेकर पहुंचे नगर निगम दस्ते की इस कार्यवाही से फड़ बाजार के दुकानदारों में हडक़ंप सा मच गया। हालांकि कई दुकानदारों ने कार्यवाही का विरोध किया लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस जाब्ते को देकर पीछे हट गये। करीब चार घंटे लगातार चली कार्यवाही के दौरान निगम के दस्ते ने दुकानों के आगे अवैध रूप से बने अतिक्रमणों और फुटपाथों को तोड़ दिया और देखते ही फड़ बाजार में जगह जगह मलबे के ढेर लग गये। जानकारी के अनुसार संभागीय आयुक्त नीरज के पवन की सख्ती पर हुई तोडफ़ोड़ की इस कार्यवाही में नगर निगम के दस्ते ने किसी को रियायत नहीं दी और एक के बाद एक लगातार दुकानों के आगे अवैध रूप से बने फुटपाथ तोडऩे से शुरू कर दिये। कार्यवाही से पहले निगम के दस्ते ने अतिक्रमणों पर सोमवार की रात ही लाल निशान लगा दिये थे।   कई दुकानों के आगे दो से तीन फीट की चौकी बनाई गई है, जिससे रास्ता बाधित हो रहा है। नगर निगम की इस कार्यवाही से फड़ बाजार के दुकानदारों में रोष की लहर कायम है । 

Exit mobile version