Site icon OmExpress

फतेहाबाद में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

सवांददाता, के,के,कुशवाहा

आगरा। फतेहाबाद कस्बे के एक मोहल्ले में एक 10 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ उसके ही पड़ोसी 16 वर्ष के किशोर ने उस समय दुष्कर्म कर दिया जब वह घर के बाहर खेल रही थी। वह उसको बहला कर अपने घर की छत पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के एक मोहल्ले में एक 10 वर्षीय दलित किशोरी के साथ एक 16 वर्षीय दलित किशोर ने दुष्कर्म कर दिया। जब वह अपने घर के बाहर खेल रही थी तब आरोपी पड़ोसी युवक उसे अपने घर ले गया तथा छत पर ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़ित किशोरी जब घर पहुंची तो उसने अपने माता-पिता को उसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने इसकी सूचना थाना फतेहाबाद लिखित तहरीर के रूप में दी जिस पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़ित किशोरी का डॉक्टरी मुआयना करने के लिए आगरा भेज दिया गया है।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version