Site icon OmExpress

फर्जीवाडे से जमीन का सौदा कर 44 लाख रुपये हडपने वाले को सदर थाना पुलिस पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीकानेर, । फर्जीवाडे से जमीन का सौदा कर 44 लाख रुपये हडपने वाला कालूदास गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस ने फर्जीवाडे से जमीन का सौदा कर 44 लाख रुपये से अधिक राशि डकारने वाले आरोपी राववाला निवासी 49 वर्षीय कालूदास स्‍वामी पुत्र आसदास को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। थानाधिकारी सत्‍यनारायण गोदारा ने बताया कि आरोपी ने यह अपराध घेवर सिंह, अभय सिंह तथा इन्‍द्र चंद के साथ किया है।

उन्‍होंने बताया कि बीकानेर में पवनपुरी में नागणेचीजी निवासी सोनिया सिंह मन्‍होत्रा पुत्री धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि आरोपिेयों ने मिलीभगत कर उसकी 25 बीघा जमीन के कूटरचित दस्‍तावेज तैयार किए।

पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी बज्‍जू थाना क्षेत्र में चक 7एएम राववाला निवासी कालूदास स्‍वामी को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version