Site icon OmExpress

फलोदी विधायक ने पत्रकार जोशी की सुरक्षा के लिए लिखा मुख्यमंत्री के नाम पत्र

पत्रकार जोशी को हाल ही में मिली थी पाकिस्तानी नंबर से धमकी

जोधपुर।फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई ने सुदर्शन न्यूज के पत्रकार सत्यनारायण जोशी की सुरक्षा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है विधायक बिश्नोई ने पत्र में दर्शाया है कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है उसे सुरक्षा देना सरकार का कर्तव्य बनता व उससे पहले भी जांभा में एकशाम गौमाता के नाम विशाल भजन संध्या में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व जोधपुर के सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में कामधेनु के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ ओम मुंडेल डिगराना ने भी सार्वजनिक मंच पर हिन्दुत्ववादी पत्रकार सत्यनारायण जोशी की सुरक्षा की मांग उठाई थी व विभिन्न सामाजिक संगठन इसी क्रम आये दिन ज्ञापन दे रहे हैं।


हम आपको बता दे पत्रकार सत्यनारायण जोशी लंबे समय से संघर्ष की लड़ाई लड़ रहे हैं सरकारी जमीन, औरण, गौचर व कब्रिस्तान की भुमि को लेकर अग्रसर नजर आते है जिसको लेकर उन्हें आये दिन जान से मारने की धमकियां मिल रही है हाल ही पोकरण क्षेत्र की फायरिंग रैंज की जमीन के फर्जी बेचाननामों को लेकर आवाज उठाने पर दुस्मन देश पाकिस्तानी नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है ।

Exit mobile version