Site icon OmExpress

फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

– रिपोर्ट -जेपी पंडित सरकारी

रेवाडी ।जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गाँव मे एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
सम्पूर्ण प्राप्त जानकारी के अनुसार रेवाडी जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँव राजपुरा इस्तमुरार के रहने वाले 36 वर्षीय नरेश कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक नरेश ने अपने गाँव से दूर पड़ोसी गाँव गुमीना की सीमा की हद के नजदीक खेतों में एक पेड़ पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक ने किन कारणों व परिस्थितियों में यह कदम उठाया है।

इस बारे में अभी स्पष्ट तौर पर कुछ भी नही कहा जा सकता है। रेवाडी जिले की रामपुरा थाना पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। सच्चाई का पता तो पुलिस की तहकीकात के बाद ही पता चल पाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाडी के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। खबर लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नही हो पाया था। रामपुरा थाना पुलिस आगामी कार्यवाही कर रही है।

Exit mobile version