Site icon OmExpress

फाइनेंस कंपनियों के दफ्तर के बाहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने की नारेबाजी

ओम एक्सप्रेस – रामपुरा शहर /भटिंडा पंजाब
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा निजी फाइनेंस कंपनियों का लोक डाउन के दौरान गरीब तथा मजदूर वर्ग के लोगों से लोन की किस्त वसूलने के लिए परेशान करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय टी प्वाइंट पर स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी के कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया गया पार्टी के बठिंडा जिला अध्यक्ष डॉ दलजीत सिंह चौहान, पंजाब प्रभारी सतीश काटरवाडा, राजेंद्र मेघवशी प्रदेश मीडिया प्रभारी राजस्थान, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष स्वर्ण सिंह आदि के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया इनके साथ उपस्थित रहे ।

प्रांतीय मीडिया प्रभारी गैरी कंबोज, यूथ विंग के प्रांतीय महासचिव अमन सिंह, जिला अध्यक्ष मनी खैरात विशेष तौर पर इस धरने प्रदर्शन में शामिल हुए कंपनियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई करीब 2 घंटे तक रोष प्रदर्शन किया गया थाना सिटी के प्रभारी द्वारा उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ चौहान ने कहा कि लोक डाउन के दौरान गरीब तथा मध्यवर्गीय परिवारों का कामकाज पूरी तरीके से बंद हो गया है व प्राइवेट कंपनियां उनकी लोन की किस्तें अदा करने के लिए बार-बार परेशान कर रहे हैं व पंजाब प्रभारी सतीश काटरवाडा ने कहां की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गरीब मजदूरों के लिए हर वक्त खड़ी हुई है हमेशा गरीबों का साथ दिया है और गरीबों को न्याय दिलाने के लिए जी जान से मेहनत करेंगे डॉक्टर दलजीत सिंह चौहान ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्हें संघर्ष तेज करने पर मजबूर होना पड़ेगा यह सूचना प्रदेश मीडिया प्रभारी राजस्थान राजेंद्र मेघवशी ने दी।

Exit mobile version