Site icon OmExpress

फायरिंग व हत्‍या प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया काबू

बीकानेर।फायरिंग व हत्‍या के प्रयास का एक और फरार आरोपी बाबू भाटी गिरफ्तार, नयाशहर थाना पुलिस ने क्षेत्र के मुक्‍ता प्रसाद नगर निवासी एक व्‍यक्ति की हत्‍या के प्रयास के फरार आरोपी को पुखराज भाटी उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच अधिकारी एसआई श्रीमती पिंकी गंगवाल ने बताया कि एमपी कॉलोनी निवासी गौरीशंकर माली ने 28 जुलाई को नामजद दर्ज मामले में बताया था कि एक राय होकर आये कुछ आरोपियों ने उसके घर पर हमला किया और फायरिंग कर उसकी हत्‍या करने का प्रयास किया था।

जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 13 अगस्‍त को एक आरोपी रिजवान को पकडा गया था। अब गुरुवार 27 अगस्‍त को एक और आरोपी बीकानेर में सदर थाना क्षेत्र में पुरानी गिन्‍नानी स्थित पिंक मॉडल स्‍कूल के पास के निवासी पुखराज भाटी उर्फ बाबू पुत्र मूलचंद भाटी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version