Site icon OmExpress

फिल्म शोले में कालिया का दमदार किरदार निभाने वाले विजू खोटे को सोमवार सुबह निधन हो गया!

Senior Citizen Tiffin Center

मुंबई/फिल्म शोले में कालिया का दमदार किरदार निभाने वाले विजू खोटे को सोमवार सुबह निधन हो गया!

विजू ने 77 वर्ष की आयु में मुंबई में अपने निजी आवास में अंतिम सांस ली।

फिलहाल निधन के वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है।

बता दें कि अभिनेता ने मराठी फिल्मों के साथ-साथ अन्य भाषाओं में भी सराहनीय काम किया है।

उन्होंने अपने डायलॉग, ‘सरदार मैने तुम्हारे नमक खाया है’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।वीजू खोटे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1964 में की थी। विजू ने 300 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। विजू खोटे ने फिल्म ‘अंदाज अपना-अपना’ में ‘रॉबर्ट’ को किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के जेहन में बसता है।

विजू खोटे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद मराठी फिल्म पंथ निगेटिव रोल निभाकर यह साबित कर दिया था वह हर रोल में फिट हैं।

विजू के निधन से फिल्म जगत में शोक का महौल है। वहीं, कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Exit mobile version