Site icon OmExpress

फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी ने 50 राशन कीटो का वितरण किया

बीकानेर। फोटोग्राफर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रविवार को फिर जरूरतमंद फोटोग्राफर्स हेल्पर्स को 50 राशन कीटो का वितरण किया गया। इसके लिए आज रचना लरोइया एवम् उमेश बंसलव्यास कॉलोनी निवासी परिवार द्वारा भेट की गई।

अब तक सोसाइटी द्वारा 275 कीटो का वितरण किया गया है। संस्था के महासचिव गौतम मांडण ने बताया कि आज कीटो का वितरण अग्रवाल चेतना भवन में किया गया।

संस्था के संयोजक अजीज भुट्टा ने कहा कि जो कोई भी फोटोग्राफर इसके लिए सहयोग करना चाहता है वह हमारे कोषाध्यक्ष प्रीतम सुथार धर्मेन्द्र कलर लेब में सहयोग राशि जमा करा सकते है। अध्यक्ष मनीष पारीक ने बताया कि अगले महीने ऑफ सीजन आ रहा है जिसमें जरूरतमंद फोटोग्राफर के सहयोगियों को बड़ी कीटो के लिए कार्य किया जा रहा है।

Exit mobile version