Site icon OmExpress

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर एवं खंडेलवाल वैश्य समाज, मानसरोवर (विस्तार) के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर एवं खंडेलवाल वैश्य समाज, मानसरोवर (विस्तार), जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं, उनके शुरुआती लक्षणों, बचाव एवं आधुनिक उपचार विकल्पों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, जयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर उपयोगी जानकारी साझा की। डॉ. दिलीप मेहता, एडिशनल डायरेक्टर – ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, ने हड्डियों एवं जोड़ों से जुड़ी समस्याओं, उनके उपचार तथा आधुनिक जॉइंट प्रेज़रवेटिव एवं रिप्लेसमेंट सर्जरी की तकनीकों के बारे में जानकारी दी।

*डॉ. दिवेश गोयल, सीनियर कंसल्टेंट – मेडिकल ऑन्कोलॉजी* , ने कैंसर के बढ़ते मामलों, इसके संभावित जोखिम कारकों, शुरुआती लक्षणों और समय पर जांच एवं उपचार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच को कैंसर की रोकथाम एवं समय पर पहचान के लिए महत्वपूर्ण बताया।

वहीं, *डॉ. मधुसुदन पाटोदिया, सीनियर कंसल्टेंट – यूरोलॉजी* , ने पुरुषों एवं महिलाओं में होने वाली विभिन्न यूरोलॉजिकल समस्याओं, उनके लक्षणों और आधुनिक उपचार विकल्पों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर संवाद किया और अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच, शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में खंडेलवाल वैश्य समाज, मानसरोवर (विस्तार), जयपुर की ओर से अध्यक्ष अमित गुप्ता, महासचिव CA सोमेश खंडेलवाल एवं कोषाध्यक्ष अमोल झालानी ने चिकित्स्कों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया।

इस अवसर पर फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल की ओर से कहा गया कि समुदाय के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सही समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं से जोड़ना अस्पताल की निरंतर प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सजग बनाने और बीमारियों की समय पर पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Exit mobile version