

जयपुर।फोर्टी वूमेन विंग द्वारा अध्यक्ष श्रीमती रानू श्रीवास्तव और जनरल सेक्रेटरी ललिता कुच्छल की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण पर एक चर्चा रखी गई जिसमे मुख्य अतिथि मिस अलमास जीवानी अंतराष्ट्रीय फेम प्रेजिडेंट ऑफ एमेरिटस यू एन वूमेन कनाडा, सी ई ओ ऑफ अलमास जीवानी फाउंडेशन रही,
जिन्होंने अपनी सफलता से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा कर महिलाओ को बताया कि कैसे मुश्किलों का सामना कर वह आज एक सफल हुई है,इसी तरह से सभी को महिलाओ को सफलता पाने के लिए हर संभव प्रयत्न करना चाहिए,चर्चा में लैंगिक समानता तथा महिला सशक्तिकरण के विषय में भी चर्चा करी गई
मिस जिवानी के अनुसार राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय विकास कार्यों ने साबित कर दिया है की महिलाओ की स्थिति और भूमिका सबसे अच्छी है। महिलाएं एक राष्ट्र की आर्थिक विकास की क्षमता का सूचक और समाज के जीवन स्तर को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण कारक है ।
