Site icon OmExpress

फोर्टी का दल चीन में कर रहा फैक्ट्रियों का विजिट

जयपुर।फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) का 52 सदस्यीय दल गुआंगज़ौ शहर में आयोजित केंटन ट्रेड फेयर में भाग लेने चीन गया हुआ है। तीन दिन तक फेयर का विजिट करने के बाद फोर्टी का दल चीन के औद्योगिक क्षेत्रों में मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट का अवलोकन कर रहा है। शुक्रवार को दल ने पोसन और गुआंगज़ौ में कई औद्योगिक इकाइयों का अवलोकन किया। फोर्टी के अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि इस विजिट का उद्देश्य उन पहलुओं की जानकारी हासिल करना है, जिसकी वजह से चीन ने ज्यादा उत्पादन की क्षमता हासिल की है। यहां फर्नीचर फैक्ट्रियों में भारत की तुलना में ज्यादा उन्नत तकनीकी मशीन और कुशल कारीगर हैं। जिसकी वजह से कम समय में ज्यादा उत्पादन होता है। यदि हमारे देश और प्रदेश में भी इसी तरह लेटेस्‍ट मशीनों का इस्तेमाल हो और लेबर आउटपुट ज्यादा हो तो हम चीन को चुनौती दे सकते हैं।

Exit mobile version