Site icon OmExpress

फोर्टी  (FORTI) वूमेन विंग ने आयोजित किया पावर कनेक्ट इवेंट

-उपस्थित सभी महिला उधमियों ने शेयर की अपनी सक्सेस स्टोरी

जयपुर: फोर्टी (FORTI) वूमेन विंग ने स्पीड नेटवर्किंग इवेंट – द पावर कनेक्ट इवेंट का आयोजन किया।

कोविड के लंबे समय बाद फिजिकल इवेंट का आयोजन किया गया, इस आयोजन का उद्देश्य सभी उपस्थित सदस्यों के व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास को बढ़ाना था।

प्रोग्राम में उपस्थित सभी महिला उधमियों ने अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर की ताकि नई महिला उधमियों कोप्रेरणा मिल सके और वे आगे बढ़ सके ।।

यह आयोजन 23 जुलाई, 2021 को शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक डिग्गी पैलेस में आयोजित किया गया था। इस इवेंट में नेहा गुप्ता (अध्यक्ष, FORTI वूमेन विंग), अलका अग्रवाल (सचिव, FORTI वूमेन विंग), नीलम मित्तल (उपाध्यक्ष, FORTI वूमेन विंग) और ललिता कुच्छल (इवेंट संयोजक) सहित FORTI वूमेन विंग के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

यह एक मस्ती भरा कार्यक्रम था जिसके बाद हाई-टी और संगीतमय संध्या हुई। राहुल रंजन (गायक) को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था ।

लॉकडाउन के काफी समय पश्चात प्रोग्राम का आयोजन किया गया इसलिए सभी महिलाओं ने माइंड फ्रेश करने नई उमंग के साथ नई शुरुआत करने के लिए मनोरंजक गेम खेला साथ ही साथ एक नई पहल जो कुछ दिनों पूर्व फोर्टी महिला विंग द्वारा की गई थी कोविड के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए जिन्होंने अपनों को खोया है उनको मदद हेतु इवेंट संयोजक ललिता कुच्चल ने सिलाई मशीन वितरित की ।

Exit mobile version