Site icon OmExpress

फड़बाज़र के दुकानदार ने लेनदेन से परेशान होकर की आत्महत्या

बीकानेर। संघर्षों से हारकर एक और युवक ने आत्महत्या कर ली। मामला नाल थाना क्षेत्र का है। नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण के अनुसार शनिवार सुबह गंगासिंह यूनिवर्सिटी से आगे गोचर में युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान कमला कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय दिलीप कालरा पुत्र हरिकिशन कालरा के रूप में हुई है। दिलीप ने पानी की टंकी के पिल्लर से फंदा लटकाया और फांसी झूल गया। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। चारण के अनुसार मृतक फड़बाजार में टॉफी बिस्किट की दुकान करता था। शुक्रवार शाम चार बजे वह मोटरसाइकिल में घर से निकला, जो वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने फोन किए मगर फोन नहीं उठाया। उसने शुक्रवार शाम को ही आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से फोन व साठ रूपए मिले हैं।
मामला पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। अनुमान है कि तकाजों से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच करेगी। ख़बर लिखने तक पुलिस घटनास्थल पर थी। मृतक के भाई को सूचित कर दिया गया था।

Exit mobile version