Site icon OmExpress

बकरीद पर कुर्बानी देने की है खास परंपरा निभाते हुए विश्व से कोरोना खत्म होने की दुआएं की

नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा”अधिकारी”)।राष्‍ट्रपति कोविंद ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने

मुस्लिम भाइयों को मुबारक संदेश में कहा किआज देशभर में मुस्लिम समाज बकरीद(ईद-उल-अजहा) त्योहार बड़े हर्षोउल्लास के साथ मना रहा है| मुस्लिम समाज के लिए यह त्योहार बड़ा और बेहद खास है| इस खास त्योहार के मौके पर मुस्लिम समाज सबसे पहले पाक होकर नमाज अदा करता है और फिर एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद और शुभकामनाएं देता है|

कहते हैं कि इस दिन सारे गिले-शिकवे परे रखकर मुस्लिम लोग एक-दूसरे के गले जरूर लगते हैं| इसके साथ ही इस त्योहार पर कुर्बानी की खास परंपरा बताई जाती है| मुस्लिम समाज इस त्योहार पर बकरों की कुर्बानी देता है|

” बकरे को खिलाये गए ड्राई फ्रूट्स ”

जहां इसी कड़ी में मध्य प्रदेश से एक तस्वीर सामने आई है जहां पर कुर्बानी के पहले बकरे को ड्राई फ्रूट्स खिलाए जा रहे हैं|

“मुस्लिम समाज का कहना है कि…. आज ईद उल-अज़हा का त्योहार मनाया जा रहा है और इस बीच सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है| कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम और हिन्दू भाईयों को अपने त्योहार मनाने चाहिए।

कोरोना खत्म होने की दुआ….

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम ने कहा कि मैं सभी भारतवासियों को ईद की मुबारकबाद और शुभकामनाएं देता हूं। सरकार ने जो गाइडलाइन जारी की है, उसके मुताबिक आज मस्जिद के अंदर के लोगों ने ही नमाज़ अदा की। हम दुआ करते हैं कि हमारे देश से कोरोना खत्म हो जाए|

Exit mobile version