Site icon OmExpress

बच्चों के साथ मनाया त्योहार

श्रीगंगानगर।श्री गुरु अर्जुन का सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुरु अर्जुन दास जी के द्वारा आज क्रिसमस का त्यौहार और तुलसी जयंती के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच गुब्बारे, चॉकलेट, बिस्किट, रस,फेन बांटकर खुशियां मनाई गई। इसमें साथ में शनि जोकर ने भी साथ दिया। गुरु अर्जुन दास जी की प्रेरणा से बीकानेर शाखा में भी पर्यावरण संरक्षक अभिषेक गुप्ता एवं प्रचार मंत्री उषा गुप्ता, अरुण यादव (श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति) द्वारा बिस्किट, चॉकलेट व गुब्बारे, मास्क बांटकर के खुशियां बनाई गई और बच्चों को मास्क का महत्व समझाया गया और उन्हें बिना भेदभाव के सभी धर्मों का सम्मान करने की शिक्षा भी दी गई।कोरोना काल में किस प्रकार तुलसी का उपयोग औषधि के रूप में जा रहा है। भारतीय सनातन संस्कृति में तुलसी का क्या महत्व है और किस तरह यह पुरातन काल से ही इसका इस्तेमाल एंटीबायोटिक दवाओं के रूप में इसका उपयोग होता आ रहा है। भारतीय संस्कृति में इसे देवी के रूप में पुजा जाता है। इस पर चर्चा की गई।

Exit mobile version