Site icon OmExpress

बड़ी खबर – नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार में चुनाव लड़ेंगे एनडीए की सरकार

– जेपी नड्डा आज पटना पहुंचकर नीतीश से मुलाकात कर कहा। – जण जण कि पुकार, आत्म निर्भर बिहार

बिहार।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश भाजपा कार्यालय पटना में शनिवार को चुनावी बिगुल फूंकते हुए ‘आत्मनिर्भर बिहार’ अभियान का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने कोरोना से लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नया नारा दिया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि एनडीए के सभी घटक दल साथ मिलकर बिहार के चुनावी रण में उतरेंगे. शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद आत्मनिर्भर बिहार कार्यक्रम में बोलते हुए नड्डा ने स्पष्ट कर दिया कि बीजेपी और एलजेपी, नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. मालूम हो कि चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. चिराग के तेवर अलग ही संकेत दे रहे हैं.

Exit mobile version