चोर सीसीटीवी में कैद

आगरा। आगरा के थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में चोरो के हौसले बुलंद है पिछले दो महीनों में चोरो बदमाशों ने मोबाईल लूट छिनैती चोरी जैसी संगीन बारदातो को अंजाम देकर थाना पुलिस को खुली चुनोती दे रखी है। एत्माउद्दौला पुलिस की लगातार क्षेत्र में गश्त के बाबजूद घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही। फिलहाल थानां पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था को ले किये वायदे खोखले नजर आ रहे है। पुलिस बस हाथ मलते नजर आ रही है।
बीती रात चोरी की एक बड़ी बारदत ने थानां एत्माउद्दौला पुलिस को फिर से सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र के सीतानगर स्थित चीनी के गोदाम में बीती रात ताले तोड़ 2.25 लाख की नगदी चोरी कर बारदात को अंजाम दे फ़रार हो गए। इस दौरान चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

जानकारी के अनुसार चीनी और आटा के थोक व्यापारी महेश चंद का सीतानगर में ग्राउंड फ्लोर पर गोदाम है व ऊपर वाली मंजिल पर महेश अपने परिवार के साथ रहते हैं।
पीड़ित के अनुसार बीती रात महेश चन्द गोदाम का ताला लगा गोदाम के ऊपर बने घर मे सोने चले गए। सुबह होने पर गोदाम के बाहर काम करने आई लेवर ने देखा ताले टूटे पड़े है तो उन्होंने आवाज लगा कर व्यापारी को नीचे बुलाया तो व्यापारी ने देखा कि शटर के ताले टूटे है व गल्ले में रखे 2.25लाख रु गायब है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला समझते देर नही लगी। तत्काल पीड़ित ने 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया व सीसीटीवी कैमरे खंगाले। तो दो चोर सीसीटीवी मे कैद हो गये।
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि 14 जुलाई को उनके परिवार में शादी थी तो सब लोग वहां गए थे।

बीती रात 11 बजे व्यापारी गोदाम पहुंचे थे।15 जुलाई को सभी लोग सुबह में वापस आए। शाम को फिर सभी लोग फिर अपने रिश्तेदार के घर चले गए थे। रात 11 बजे वहां से घर लौटे। उसके बाद गोदाम का ताला खोलकर ऊपर सोने चले गए। सुबह सात बजे जब उनके कर्मचारी आए तो गोदाम के ताले टूट हुए थे। उन्होंने ही चोरी की जानकारी दी। व्यापारी ने बताया कि नीचे उनके आफिस में दो दिन का पूरा कैश रखा था। चोर अलमारी में से सवा दो लाख रुपए निकालकर ले गए हैं। जानकारी पर एत्माद्दौला पुलिस पहुंच गई। पुलिस अभी सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। सीसीटीवी में रात सवा तीन बजे दो चोर की तस्वीरें चोरी करते हुए कैमरे में कैद हो गई हैं। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। एत्माद्दौला इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी