Site icon OmExpress

बदायूं गैंगरेप-मर्डर का मुख्य आरोपी महंत गिरफ्तार, 50 हजार रुपये का था इनाम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बदायूं में महिला के साथ गैंगरेप और हत्या की घटना के मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो दो दिन से फरार था. पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. जिला मजिस्ट्रेट कुमार प्रशांत ने गुरुवार आधी रात को बताया कि सत्यनारायण एक गांव में अपने अनुयायी के घर में छिपा हुआ था जहां से उसे पकड़ा गया. उसे फौरन गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एसटीएफ को आदेश दिया था. जिला पुलिस के साथ एसटीएफ को भी मामले की जांच के आदेश दिए गए थे. आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे. इस मामले के मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Exit mobile version