Site icon OmExpress

बनवारीलाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार

नई दिल्ली,(दिनेश”अधिकारी”)। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अभी तक वीपी सिंह बदनौर पंजाब में राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक का कार्यभार संभाल रहे थे।

– तमिलनाडु के वर्तमान और 14वें राज्यपाल हैं बनवारीलाल

बनवारीलाल पुरोहित तमिलनाडु के वर्तमान और 14वें राज्यपाल हैं। 30 सितंबर 2017 को तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने के बाद, उन्होंने 6 अक्टूबर, 2017 को पदभार ग्रहण किया था| इससे पहले बनवारीलाल पुरोहित असम राज्य के राज्यपाल के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे ।

Exit mobile version