Site icon OmExpress

बम्बू गाँव मे पूर्व सरपंच भँवरलाल ज्याणी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आज

सुजानगढ़।सोमवार को बिदासर तहसील के गाँव बम्बू में स्टेट हाइवे 20 के किनारे पंचायत भवन के पास पूर्व सरपँच  स्वर्गीय  भँवरलाल ज्याणी की मूर्तियां के अनावरण का कार्यक्रम  आज सोमवार को है।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया दोपहर 12.15 बजे सुजानगढ़ विधानसभा क्षैत्र के ग्राम बम्बू में पूर्व सरपंच एवं किसान नेता स्व. भंवरलाल ज्याणी की मूर्ति का अनावरण करेंगी इस अवसर पर श्रीमती राजे ग्राम बम्बू को सीकर नोखा रोड पर विशाल जन सभा को सम्बोधित करेगी सभा की अध्यक्षता पूर्व सांसद राम सिहं कस्वां करेगे। मूर्ति अनावरण समारोह के लिए आयोजित सभा को पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व काबिना मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, जनाब युनूस खां, सांसद राहुल कस्बा, जिला प्रमुख वंदना आर्य सहित अनेक जन नेता सम्बोधित करेगे मूर्ति अनावरण व जन सभा की तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया है, कार्यक्रम मे पेयजल, हेलीपेड, भोजन आदि की व्यवस्थाएँ पूर्ण कर ली गई है इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां, इजिनियर रवि आर्य, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौधरी, पूर्व विधायक खेमाराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष नारायणराम प्रजापत, विष्णुदत्त त्रिवेदी ने आज सभा स्थल का जायजा लिया। पूर्व सरपंच भंवर बाल ज्याणी के सुपुत्र व आयोजनकर्ता रामचन्द्र ज्याणी ने इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

Exit mobile version