Site icon OmExpress

बरेली की प्रेमिका को सीतापुर लाकर प्रेमी ने पेट्रोल डालकर फूंका, हालत गंभीर

लखनऊ।सीतापुर सीतापुर जनपद में बरेली के भोजपुरा गांव की रहने वाली एक महिला को उसके प्रेमी ने सीतापुर लाकर जिंदा जला दिया। पेट्रोल डालकर फूंके जाने की वारदात सरेराह देख इलाके के लोग दौड़ पड़े। किसी तरह उसे बचाकर इलाज के लखनऊ ट्रामा सेण्टर ले जाया गया। घटना पिसावां थाना क्षेत्र के देवकली गांव की है। एसपी का कहना है कि फरार हुए दो आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम बरेली और शाहजहांपुर भेजी गई है। बताते हैं कि पिसावां थाना क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार रात करीब नौ बजे गांव के कुछ घर लौट रहे थे। ग्राम प्रधान कौशल पाण्डे की मानें तो अचानक सड़क पर एक महिला आग से घिरी दिखी। चीख पुकार के बीच किसी तरह से गांव वालों ने महिला को बचाया।

पूछने पर झुलसी महिला ने खुद को बरेली स्थित भोजपुरा का रहने वाला बताया। पुलिस को सूचना दी और महिला को सीएचसी ले जाया गया। एसपी आरपी सिंह मौके पर पहुंचे, जानकारी लेने पर 22 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका विवाह गत वर्ष पूर्व जितेन्द्र के साथ हुआ था। पति की अधिक आयु के कारण उसका अलगाव हो गया। इसी के बाद उसका संबंध प्रताप के साथ हो गया, जो शाहजहांपुर का रहने वाला है। वह कुछ दिनों से प्रताप के घर रह रही थी। शादी को लेकर उसने जब प्रताप से कहा तो वह सोमवार दोपहर बाद अपने साथी कौशल के साथ उसको बाइक पर बिठाकर सीतापुर लाया। शादी का बहाना बनाकर वह सुनसान इलाके में ले आया और उसे पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। गांव वालों के आने पर किसी तरह उसकी जान बच सकी।
एसपी आरपी सिंह का कहना है कि आरोपी वारदात के बाद मौक से फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम बरेली और शाहजहांपुर भेजी गई है। महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेण्टर ले जाया गया।

Exit mobile version