Site icon OmExpress

बलात्कार व हत्या के विरोध में बाल्मीकि समाज के लोगों ने दिल्ली सीएम को लिखा पत्र

रिपोर्ट – अनमोल कुमार
पटना। अखिल भारतीय मेहतर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कुमार राउत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखते हुए मांग किया है कि राजधानी दिल्ली कैंट क्षेत्र के नागल गाँव में बाल्मीकि समाज के 9 वर्षिय मासूम बच्ची के साथ श्मशान के पुजारी एवं अन्य तीन लोगों ने पहले गैंगरेप किया फिर बच्ची की हत्या कर जबरन श्मशान में जला दिया।

मुन्ना राउत ने बलात्कार व हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश को पत्र सौपते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मांग किया है कि बलात्कार व हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले सभी आरोपियों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट के अन्तर्गत की जाए। और सभी आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए।

Exit mobile version