Site icon OmExpress

बलिया के एमएलए ने कहा, लड़कियों के संस्कारित न होने के कारण रेप की घटनाएं

– बलिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा- सभी पिता और माता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाए

लखनऊ।उत्तर प्रदेश (UP) के बलिया (Balia) विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह (Surendra Singh) ने यूपी में बढ़ती रेप (Rape) की घटनाओं का कारण लड़कियों का संस्कारित नहीं होना बताया है. उनका कहना है कि सभी पिता और माता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं. ये घटनाएं संस्कार से ही रुक सकती हैं, शासन और तलवार से रुकने वाली नहीं हैं. उन्होंने चैनल द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही.

बलिया के विधायक सुरेंद्र सिंह से सवाल था- कहा जाता है कि राम राज्य चल रहा है, लेकिन इस राम राज्य में भी रेप जैसी घटनाएं सामने आती हैं. इसका आखिर क्या कारण है? इस पर सिंह ने कहा कि ”मैं विधायक के साथ-साथ एक शिक्षक हूं. ये घटनाएं संस्कार से ही रुक सकती हैं

Exit mobile version