Site icon OmExpress

बस-बोलेरो की भिड़त में सात जनों की मौत पांच जने गंभीर घायल

बीकानेर /बीकानेर जिले के देशनोक थानान्तर्गत बस-बोलेरो की भिड़त में सात जनों की मौत हो गई है। जबकि पांच जने गंभीर घायल है।

बताया जा रहा है कि पलाना के पास हुए इस हादसे में तीन जनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य जनों ने पीबीएम में दम तोड़ा। हांलाकि मृतकों में अभी तक एक जने की शिनाख्त हो पाई है। जो चूरू के रतनगढ़ निवासी चालक श्रवण कुमार बताया जा रहा है।जानकारी मिली है कि बस गलत साइड से आ रही थी कि सामने से आ रही बोलेरो से भिड़ गई। भिड़त इतनी तेज थी कि बोलरो के परखच्चे उड़ गए।

Exit mobile version