Site icon OmExpress

बस स्टैंड पर दो गुटों के बीच फायरिंग चार घायल

बीकानेर। बीकानेर के बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में फायरिंग के समाचार सामने आ रहे है। बताया जा रहा है कि इसमें चार लोग घायल हो गए। इनको बीकानेर पीबीएम के ट्रोमा सेन्टर में भर्ती करवाया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि बस स्टैण्ड पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान फायरिंग भी हुई। जिससे एक जने को गोली लगी बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस घायलों के बयान कलमबद्ध करने में जुटी है।

Exit mobile version