Site icon OmExpress

बहन के चरित्र के संदेह चलते भाई ने की बहन की हत्या

बीकानेर। हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा क्षेत्र में एक भाई ने रविवार रात अपनी बहन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। बहन शादीशुदा थी और कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। हत्या के बाद आरोपी भाई मौके से भाग गया। वारदात की वजह भाई का बहन के चरित्र पर संदेह करना बताया जा रहा है। मृतका के पिता ने अपने बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। मृतका का नाम इंदिरा है।

वारदात पीलीबंगा थाना क्षेत्र के बड़ोपल गांव की है। मृतक युवती इंदिरा के पिता मंगा सिंह ने बताया कि बेटे गगनदीप ने रविवार रात 9 बजे वारदात को अंजाम दिया। मारपीट के दौरान कुल्हाड़ी से बेटे ने बेटी इंदिरा की गर्दन पर वार कर दिया। इससे इंदिरा की मौके पर ही मौत हो गई। भाई बहन के चरित्र पर संदेह करता था। इसे लेकर दोनों में बहस हो रही थी। झगड़ा इतना बढ़ा कि भाई ने बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

Exit mobile version