Site icon OmExpress

बहुचर्चित दूरदर्शन पत्रकार विनोद दुआ के निधन पर पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त

-अनमोल कुमार
पटना।दिल्ली में पत्रकारिता जगत के बहुचर्चित दूरदर्शन पत्रकार विनोद दुआ का निधन आज हो जाने से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर फैल गई है l दिल्ली शरणार्थी कॉलोनी उनके परिजन और सहयोगी काफी दुखी एवं मर्माहत है l सोशल मीडिया पर उनकी सुपुत्री मल्लिका दुआ ने बताया कि उनके पिता निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के रूप में चर्चित थे । पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे आज उनका अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट पर कर दिया गया ।
बिहार प्रेस मेंस यूनियन के संस्थापक अध्यक्ष एस एन श्याम प्रदेश अध्यक्ष अनमोल कुमार प्रदेश महासचिव सुधांशु कुमार सतीश और प्रदेश सचिव प्रभात कुमार ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की ।

Exit mobile version